जेएनवीयू में स्व. विश्नोई की स्मृति में प्लांट बैंक का शुभारंभ

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पूर्व समन्वयक एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक स्वर्गीय प्रो. जैताराम विश्नोई की स्मृति में प्लांट बैंक का उद्घाटन विवि कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी ने किया।
विधि संकाय एनएसएस के इस प्लांट बैंक का उद्देश्य पौधों के प्रति विद्यार्थियों की रूचि जागृत करना है। प्लांट बैंक में पौधों का लेन-देन सुचारू एवं नियमित रूप से किया जाएगा। विद्यार्थी या कोई भी व्यक्ति पौधों को दान दे सकता है और पौधों का आदान-प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक प्रो. खरताराम पटेल, विधि संकाय अधिष्ठाता प्रो. चंदन बाला उपस्थित थी। स्वर्गीय विश्नोई की याद में उनके परिवार ने प्लांट बैंक को 51 पौधे उपलब्ध कराने की बात रखी। विवि एनएसएस परिवार की ओर से भी 51 पौधे प्लांट बैंक में देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में स्व. जैताराम विश्नोई की याद में वर्ष 2021 के कलैण्डर का विमोचन भी कुलपति प्रो. त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर विज्ञान संकाय के डॉ. प्रवीण गहलोत, जम्भेश्वर पीठ के निदेशक डॉ. ओपी विश्नोई, विधि संकाय के सुनील आसोपा, डॉ. वीके बागोरिया, डॉ. एसपी मीना, डॉ. पीके मूशा, डॉ. वीके मीणा के साथ कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button