किसान संघर्ष यात्रा होगी कांग्रेस की विदाई यात्रा: पुरोहित

  •  बारिश और ओलावृष्टि की गिरदावरी करवा मुआवजा दे कांग्रेस सरकार

सिरोही। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कांग्रेस की किसान संघर्ष यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यह स्पष्ट करे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों से किए हुए वादों को पूरा क्यों नहीं किया। पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक रोड़ा एक्ट में किसानों पर मुकदमे दर्ज किए। पुरोहित ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों के हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने का काम करे। पुरोहित ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के खाते में 6000 सालाना डाल रही है। इसी तर्ज पर एमपी की भाजपा सरकार ने किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 4000 डालने की घोषणा की है, जबकि प्रदेश की किसान विरोधी सरकार न तो चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप किसानों की कर्ज माफी की न किसानों को बिना ब्याज के बैंक व सोसाइटियां ऋण दे रही। इसके उलट किसानों की समृद्धि के सबब गोल्डन कार्ड पे भी स्थगन लाने वाली किसान विरोधी कांग्रेस सरकार जनता को बताए कि जनकल्याण के लिए राजस्थान सरकार ने अभी तक क्या किया है। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए 10000 सालाना बिजली बिलों में अनुदान देने का काम किया था। कांग्रेस सरकार ने आते ही उसको बंद कर दिया। अब कांग्रेस की किसान संघर्ष यात्रा कांग्रेस की सत्ता से बेदखली की बिदाई यात्रा साबित होगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button