सेवा भारती नववर्ष विशेषांक का विमोचन पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व महापौर कुन्ती देवड़ा ने किया
जोधपुर। सेवा भारती समाचार पत्र नववर्ष-2021 के विशेषांक का विमोचन पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व महापौर कुन्ती देवड़ा, उपमहापौर करीम जॉनी व समाजसेवी सिकन्दर खान, पार्षद शाबाज खान सहित कई गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।
उप सम्पादक मोहम्मद शफी पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती समाचार पत्र-2021 विशेषांक का विमोचन सोमवार को कमिश्नर ऑफिस में पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व नूर मोहम्मद पुलिस आयुक्त पश्चिम, नगर निगम भवन में महापौर कुन्ती देवड़ा व उपमहापौर करीम जॉनी एवं समाजसेवी सिकन्दर खान, पार्षद शाबाज खान द्वारा सेवा भारती सम्पादक गुलाम मोहम्मद की उपस्थिति में किया गया।