ईसाई श्रद्धालुओं ने मनाया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
सिरोही। सेंटजोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में वर्ष नव वर्ष का आगमन व प्रभु यीशु के जन्मोत्सव सप्ताह के तहत कार्यक्रम धूमधाम से ईसाई श्रद्धालुओं द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया। प्रवक्ता रंजी स्मिथ ने बताया प्रभु यीशु के जन्म उत्सव कार्यक्रम फादर रोबिन, फादर जोश, फादर सीबी के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में ईसाई श्रद्धालुओं ने पवित्र बाइबल का पाठ का अध्ययन किया। तत्पश्चात फादर जोश ने पवित्र बाइबल के सुसमाचार का प्रवचन किया। गिरजाघर के फादर सीबी ने कहा कि मनुष्य को ईश्वरी भक्ति में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए, जिसे ईश्वर उनके विभिन्न परिस्थितियों में भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें। ईसाई समुदाय के लिए प्रभु यीशु का जन्म का मनुष्य के जीवन के लिए कितना महत्व है उनके बारे में समझाया कि मनुष्य के जीवन में विभिन्न प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है केवल ईश्वर ही जानता है उसके लिए मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए। ईश्वरी एक माध्यम है जिसके माध्यम से मनुष्य के जीवन में सुख और दुख दोनों ही स्थिति प्राप्त होती है उसके लिए मनुष्य जीवन में आपसी भाईचारा प्रेम और त्याग की भावना का समावेश होना अनिवार्य है। फादर ने विश्व शांति एवं कोरोना संक्रमण से पीड़ित परिवारों व बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए विशेष प्रार्थना आराधना में ईश्वर से दुआ मांगी। प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां पर ईसाई श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाई दी।