पूर्व जिला प्रमुख ने किया डिंगार का स्वागत
सिरोही। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदय सिंह डिंगार के बनने पर पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा ने राजमाता धर्मशाला सिरोही पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदय सिंह डिंगार का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डिंगार ने पूर्व जिला प्रमुख देवड़ा के चरण स्पर्श कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के शिवप्रकाश, मफतलाल नोंगु, ग्राम विकास अधिकारी संघ से यशपाल सिंह, मंत्रालयिक कर्मचारी से जुझार सिंह, संविदा कर्मचारी संघ से दलपत मारू, मदन गवारिया, समाज सेवक पुखराज रावल, नारायण दान, हंवत सिंह विरोधी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।