बकाया पदोन्नती की मांग
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाघ्पक्ष डॉ. उदयसिंह डिंगार ने शिक्षा संभाग पाली के सहायक निदेशक को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकांे के बकाया पदोन्नती को लेकर वार्ता की। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि शिक्षा मंडल पाली के जालोर, सिरोही एवं पाली जिलों के तृतीय श्रेणी अध्यापकों के दितीय श्रेणी में पदोन्नती लंबित है। इसी प्रकार संभाग में टीएसपी क्षेत्र के अध्यापको के दो वर्षों से पदोन्नती नहीं हुई है। इस कारण वे आह्त एवं आक्रोशित है, इसलिए तत्काल पदोन्नती की जाए। इस पर सहायक निदेशक ने शीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन दिया।