भारतीय जनता पार्टी की स्वीकारोक्ति संपूर्ण देश में तेजी से बढ़ रही है : पुरोहित

  • पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक हुई

सिरोही।भाजपा सिरोही जिले की संगठन संरचना एवं आने वाले समय में होने वाले पंचायती राज चुनाव के संदर्भ में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षो की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित हुई।बैठक में मंडल , शक्ति केंद्र एवं बूथों की संरचना एवम उनको मजबूत करना,जिला एवं मंडल समन्वय समितियां , जिला एवं मंडल प्रशिक्षण,पंचायती राज की समीक्षा, जिला पदाधिकारियों में कार्य विभाजनो के विषयों पर चर्चा हुई ।
पुरोहित ने कहा कि भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लक्ष्य हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में देश निरन्तर आगे बढ़ रहा है । इस हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर गतिमान सक्रियता से कार्य करते रहना होगा , ताकि हम अपने लक्ष्यों को शीघ्रति शीघ्र प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा है कि भाजपा सिंबल के आधार पर पार्टी के प्रत्याशियों की विजय संपूर्ण देश में हो रही है । भारतीय जनता पार्टी की स्वीकारोक्ति संपूर्ण देश में तेजी से बढ़ रही है । पार्टी सभी जगह अपने प्रत्याशियों की विजय पताका लहरा रही है । हाल ही में हुए बिहार विधान सभा आम चुनाव एवं आठ राज्यों के उपचुनाव सहित विभिन्न राज्यों के पंचायती राज्य चुनाव तथा निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को सिंबल के आधार पर बड़ी जीतेँ मिली है ।

भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि बैठक को आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया,रेवदर विधायक जगसीराम कोली,पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे,लुम्बाराम चौधरी ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली,कालूराम चौधरी,किरण राजपुरोहित,जिला मंत्री दुर्गेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर,रोहित रावल,महावीर यति, भूपेंद्र सांभरिया,लीलाराम प्रजापत,नरपत सिंह राड़बर, लक्ष्मण कोली,रूपाराम देवासी, रमेश चंद्र चौधरी,मानक प्रजापत ,लोकेश खंडेलवाल सहित आधी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button