द्वितीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन
जोधपुर। संस्कृति बाल सेवा संस्थान की ओर से आयोजित होने वाले द्वितीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया गया।
एडवोकेट संजीव व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति बाल सेवा संस्थान की ओर से दिनांक 16 फरवरी 2021 बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले द्वितीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन सुन्दर बालाजी मन्दिर परिसर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड शाम 5 बजे पण्डित पीरदास वैष्णव द्वारा विशेष मंत्रोउचार के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सुनीता शर्मा, ओमप्रकाश मीना, सागर छंगाणी, मनजीत चौहान, सुनील ओझा, ताहिर अंसारी, समाज सेविका श्रीमती नमिता प्रजापत व श्रीमती संगीता शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। व्यास ने बताया कि इस अवसर पर हर्ष चौहान के द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और वानर सेवा भी की गई। कार्यक्रम में दीनदयाल पुरोहित, मुकेश, नासिर भाई, श्रीकांत, सुशील व 365 ऐनिमल लवर एंड केयर टेकर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे थे।