आंगनवाडी केन्द्र पर कोरोना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेवा भारती समाचार।

सिरोही। नगर परिषद एवं हैंड इन हैंड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान नो मास्क नो एंट्री जन आंदोलन के तहत घांचीवाड़ा मंे आंगनवाड़ी केंद्र पर स्वयं सहायता समुह की महिलाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुक्त महेन्द्रसिंह चौधरी ने कोरोना जागरुकता अभियान के तहत बताया पिछले 4 महिनों से नगर परिषद प्रत्येक दिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। आज घांचीवाड़ा में आंगनवाड़ी केन्द्र पर स्वयं सहायता समुह की महिलाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना महामारी पर जागरूकता के साथ साथ महिलाओं को काढा पिलाया गया एवं मास्क वितरण किए। बिना मास्क घूम रहे लोगों से मास्क लगाने का निवेदन कर मास्क लगाने को जागरुक किया। जिला परियोजना प्रबधंक ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना के प्रति समझ ही जागरूकता की पहल है, जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक मास्क ही वैक्सीन हैं। साथ ही बताया कि घर से निकलने से पहले मास्क अनिर्वाय रुप से लगाकर निकले। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाआंे को काढा पिलाया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबधंक हनुमान शर्मा, सीओ हरीश, समाजसेवी एवं लॉयंस क्लब अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, हैंड इन हैंड इंडिया से शैलेष शिखरवाल, शिल्पा, रेखा एसएचजी सदस्य जोशना, आशा सहयागिनी कुसुम लता एवं हिरा खत्री ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button