नैकी की दीवार से गरीब व असहाय लोगों को मिल रहा है जररूत का सामान
- महाराजा श्री उम्मेद कायमखानी हॉस्टल के छात्रों की एक अनूठी पहल
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। महाराजा श्री उम्मेद कायमखानी हॉस्टल, शिप हाऊस रोड हॉस्टल के छात्रों द्वारा एक अनूंठी पहल करते गरीब, असहाय लोगों के सहयोग के लिए हॉस्टल परिसर के बाहर एक नेकी की दीवार की स्थापना की गई है।
इमरान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि नेकी की दीवार स्थापना का उद्देश्य है कि गरीब एवं असहास लोगों के सहयोग करने के लिए गर्म कपड़े एवं घरेलू आवश्यक सामग्री देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं इससे काफी लोगों को सहायता मिल रही है। वहीं नेकी की दीवार उन धनी एवं सम्पन्न व्यक्तियों के लिए भी एक दान मंच है। जो समयाभाव के कारण अपने कपड़े वस्तु आदि चीजों का दान नहीं कर पाते हैं। इस पहल के अन्तर्गत कोई भी धनी एवं सम्पन्न व्यक्ति कपड़े आदि किसी भी जरूरत की वस्तु का दानकर सकता हैं। नेकी की दीवार द्वारा कोई भी जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय का जरूरतमंद व्यक्ति अपनी जरूरत का सामान यहां से ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि नेकी की दीवार व्यवस्था में हॉस्टल के रेहान खान, वसीम अकरम, साजिद खान, चाँद खा फौजी सहित हॉस्टल कई छात्र अपना फर्ज निभा रहे है।