दिवाली डोनेशन ड्राइव अभियान सम्पन्न

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की ओर से रोशनी के पर्व दीपावली के मौके पर गरीब व जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए चलाया गया दिवाली डोनेशन ड्राइव अभियान 450 परिवारों में सहायता सामग्री के वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।
क्लब की अध्यक्ष निमीशा भंडारी ने बताया कि अभियान के समापन के अवसर पर लूणी तहसील के खेजरली खुर्द गांव के 450 परिवारों में चार बडे कर्टन में कपडे, बर्तन, शूज, किताबे, खिलौने, इलेक्ट्रोनक्सि, ग्रोसरी सहित अन्य आवश्यक सामग्री सहित सर्दी को देखते हुए बैडशीट, रजाई, कम्बल, स्वेटर्स, थर्मलस व शॉल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव क्रिपल धारीवाल रफात खान, रीटा स्वामी व टीना लढ्ढा ने सहयोग किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button