बीमा लोकपाल दिवस पर हुई कई प्रतियोगिताएं
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। बीमा लोकपाल दिवस के अवसर पर बीमा लोकपाल कार्यालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न बीमा कपंनी के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के साथ शुरू हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता बीमा लोकपाल संध्या बालिगा ने की। सचिव सुधांशु मोहन मिश्र आलोक ने सभी को ग्राहकों से पॉलिसी के महत्पूर्ण प्रावधानों को साझा करने का संदेश देते हुए स्वास्थ्य बीमा मे किये नये सुधारों के बारे में से चर्चा की। साथ ही ग्राहकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
सचिव सुधांशु मोहन मिश्र आलोक ने प्रतिभागियों को जयपुर कार्यालय द्वारा सभी शिकायतों को 30 दिनों से भी कम अवधि में निस्तारण में सहयोग देने के लिए साधुवाद दिया। मिश्र आलोक ने ग्राहक को केंद्र बिंदु में रखकर कार्य निष्पादित करने का आग्रह किया। बैठक में क्विज का आयोनज किया गया जिसमें इफको टोकियो, ओरिएंटल, एलआईसी एवं कार्यालय के अधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके बीमा के प्रचार प्रसार में लोकपाल कार्यालय की भूमिका विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रदेशभर से प्राप्त प्रविष्टियों में से कोटा के देवेन्द्र उपाध्याय, जयपुर की नीता शर्मा एवं अजमेर के राखेचा को संयुक्त रूप से प्रथम घोषित किया गया। जागरूकता अभियान के अन्तर्गत डीडी राजस्थान के चैपाल कार्यक्रम में वार्ता के अलावा आमजन की जागरूकता के लिए टीवी स्क्रोल, लिफ्लैटस, बैनर व पैंपलेट के द्वारा बीमा लोकपाल कार्यालय द्वारा बीमा शिकायतों के त्वरित एवं निशुल्क निस्तारण का संदेश दिया गया।