700 किलो हरा चारा गौग्रास खिलाकर गौ सेवा की
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा गौशाला में 700 किलो हरा चारा गौग्रास के रूप में देकर गौसेवा की गई। प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के श्याम सुंदर व्यास, अनसूया व्यास के आह्वान पर सभी सदस्यों ने कार्तिक मास के पावन पर्व के अवसर पर गौसेवा शारदा गौशाला, उपकेश्वर महादेव मंदिर चांदपोल चौका में किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में बद्रीनारायण हर्ष के नेतृत्व में गौग्रास के रूप में 700 किलो सूखा चारा गौमाता को खिला कर व देकर गौसेवा की गई। प्रदेश अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला, पण्डित विजयदत्त पुरोहित, पण्डित ओम श्रीराम, पंडित अश्विनी दवे, लीला रंगा, आशीष रंगा, सुनील ओझा, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, गिरधारी लाल सोनी, सुनीता व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, दीनदयाल पुरोहित, वन्देमातरम जोशी, भुवनेश थानवी, अशोक व्यास, निशा व्यास, रुद्राक्ष व्यास, रिद्धिमा व्यास, राजनारायण, दिनेश जोशी, ओमप्रकाश, गोपीकिशन, संजय, पुरुषोत्तम, ढगलाराम आदि द्वारा सेवा कार्यक्रम में सहयोग किया।