विभिन्न कानून व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। वेबेक्स के माध्यम से नालसा योजना तस्करी और वाणिज्यिक यौन पीडि़तों के सम्बंध में बने कानूनों व सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार नालसा दस योजनाओं में एक योजना तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीडि़तों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी व सचिव अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धेश्वर पुरी के सान्निध्य में पैनल अधिवक्ता कन्हैयालाल जगत्यानी द्वारा वेबेक्स के माध्यम से बताया कि योजना का उद्देश्य समस्त आयु समूह की महिलाओं को सम्मिलित करते हुए अवैध व्यापार के पीडि़तों एवं प्रत्येक स्तर पर अर्थात रोकथाम, बचाव एवं, पुर्नवास के सम्बंधों का समाधान करते करने हेतु विधिक सहायता प्रदान करना है। योजना का मुख्य विषय इन पिछड़े समूहों हेतु आर्थिक एवं सामाजिक मार्ग प्रदान करना है ताकि वे सामाजिक रूप से जुड़ जाएं एवं इस प्रकार उन्हें वे समस्त सामाजिक संरक्षण प्राप्त हो जो एक साधारण नागरिक को उपलब्ध है। साथ ही इस सम्बंध में सरकार द्वारा बनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button