आर्मी दक्षिणी कमान के चीफ ने किया जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन का दौरान
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। आर्मी की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मिलिट्री स्टेशन पर चल रही विभिन्न प्रकार की ऑपरेशनल गतिविधियों को देखा और भविष्य में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए जवानों को तैयार रहने के निर्देश दिए। जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में कोणार्क कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने उनकी अगवानी की। पुरी ने उन्हें विभिन्न प्रकार की मिलिट्री एक्सरसाइज के जरिए ट्राई सर्विस सिनर्जी विकसित करने और भविष्य में समन्वित युद्ध कौशल दिखाने की बात कही। पुरी ने उन्हें वर्तमान दौर में आधुनिक तकनीक की मदद से ऑपरेशन की गुणवत्ता में सुधार के बारे में भी चर्चा की। मोहंती ने सभी रैंक के जवानों का हौंसला व उत्साहवद्र्धन करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा। कोविड-19 काल में बेहतरीन कार्य करने और भविष्य में इस बीमारी से निपटने की क्षमता को लेकर भी उन्होंने स्टेशन को सराहा। मोहंती ने सभी रैंक के जवानों का हौंसला व उत्साहवद्र्धन करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा। कोविड-19 काल में बेहतरीन कार्य करने और भविष्य में इस बीमारी से निपटने की क्षमता को लेकर भी उन्होंने स्टेशन को सराहा।