5 कोरोना योद्धाओं ने किया प्लाज्मा डोनेट

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। लाल बूंद जि़न्दगी रक्षक सेवा संस्थान कोरोना पॉजिटिव मरीजों को प्लाज्मा डोनेट करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। संस्थान द्वारा अब तक 57 प्लाज्मा डोनेशन करवाये जा चुके है। पांच और कोरोना योद्धाओं ने मथुरादास माथुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट किया। संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़, जिलाध्यक्ष कैलाश जैन व मुकेश शर्मा ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत होने के साथ ही संस्था ने कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए लोगों के प्लाज्मा डोनेट करवाने शुरू कर दिए थे। उसके बाद लगातार संस्था के वॉलंटियर प्लाज्मा डोनेशन के काम में लगे हुए हैं। इसी क्रम में ओ नेगेटिव रोहित सिंह रतनु ने उषा देवी के लिए, दीपक राखेचा बी पॉजिटिव ने निरंजन स्वरूप बोहरा, अमन सिंह ने दिनेश शर्मा मथुरादास माथुर अस्पताल के लिए सहित 2 अन्य ने डोनेट किया। ये युवा कोरोना पॉजिटिव हुए थे। ठीक होने के बाद संस्था ने उनको प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सचिव रवि तिवाड़ी ने बताया कि कोरोना पीडि़तों के लिए प्लाज्मा डोनेट करवाने को प्रेरित करके उन्हें इसके लिए राजी करके प्लाज्मा डोनेट कराने में संस्थान जिलाध्यक्ष कैलाश जैन की अहम भूमिका है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button