पक्षी धाम में पौधारोपण कर पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जिला प्रशासन के वन महोत्सव के सघन वृक्षरोपण अभियान के तहत कायलाना रोड स्थित पक्षी धाम (महादेव मंदिर) परिसर में पौधारोपण कर आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। सोजती गेट व्यापारी संस्था और रामेश्वर महादेव मंदिर पब्लिक ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, वन्य जीव पर्यावरण प्रेमी दिनेश जोशी, प्रदीप शर्मा व सहयोगी पंकज जांगिड़ ने पक्षियों हेतु उत्कर्ष सेवा प्रदान करने वाले छोटूसिंह, टीकम नरेश महेंद्र व अन्य सहयोगी का स्वागत कर चन्दन का पौधा व पक्षियों हेतु फल फूल के अमरुद, जामुन, गुन्दां के वृक्ष लगाये व सभी उपस्थित लोगों को गर्म आयुर्वेदिक भी काढ़ा पिलाया। संस्था के सचिव विजय शर्मा ने सभी आमजन से आग्रह किया कि पर्यावरण व जीव जन्तु पक्षियों को बचाए रखने के लिए सभी वृक्ष लगाए ताकि सभी को शुद्ध जल, वायु, ऑक्सीजन, छाया, शीतल हवा, फल सब्जी हर समय मानव जीव-जंतुओं व पक्षियों को हमेशा मिलती रहे।