स्व. रामसिंह आर्य को दी श्रद्धांजलि

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के उपमंत्री और शहर विधायक मनीषा पंवार के पिता रामसिंह आर्य को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिला मुक्केबाजी व वुशु एसोसिएशन द्वारा शहीद भगत सिंह, हाइफा हीरो स्मारक स्थल पर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के उपमंत्री व समाजसेवी स्व. रामसिंह आर्य की याद में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। वहीं आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरिसिंह आर्य व संचालक उम्मेदसिंह आर्य ने बताया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मगुरुओं की मौजूदगी में मंडोर आर्य समाज परिसर में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। आर्य वीर दल जोधपुर की ओर से आयोजित सभा का शुभारंभ सोजती गेट गुरुद्वारा के भजन गायक जयपाल ज्ञानी, रंजीत सिंह ज्ञानी ने संत नाम एक हो… सुनाकर माहौल में साम्प्रदायिक सौहार्द का रस घोल दिया। बीकानेर विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़, कैथोलिक चर्च के फादर जेकब थॉमस, शहर काजी वाहिद अली, जेएनवीयू के पूर्व सिंडिकेट मेंबर डीएस खींची, कांग्रेस प्रवक्ता अजय त्रिवेदी, जेएनवीयू प्रो. भरत कुमार ने कहा कि आर्य महर्षि दयानंद सरस्वती के सच्चे अनुयायी थे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक यज्ञ के साथ हुई। सुमेरपुर के आचार्य केशवदेव के मंत्रोच्चार पर यज्ञमानो ने आहुतियां दी। इस दौरान नारायण सिंह सर, भंवरलाल आर्य, हेमंत शर्मा, पूर्व पार्षद ओमकार वर्मा, अश्विनी दास, डॉ. लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य व अध्यक्ष हरीसिंह आर्य ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विनोद गहलोत ने किया। अंत में संचालक उम्मेद सिंह आर्य ने आभार जताया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button