15 हजार मास्क का किया वितरण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत नगर निगम ने ऐश्वर्या कॉलेज के साथ मिलकर मास्क वितरण अभियान चलाया गऔर अलग-अलग स्थानों पर करीब 15 हजार मास्क वितरित किए गए। नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम टोको- कोरोना अभियान चला रहा है। बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलने वालों को आमजन टोके और उन्हें मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करें, यह प्रयास सभी को करना चाहिए। तोमर ने बताया कि ऐश्वर्या कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ मिलकर नगर निगम के कार्मिकों ने सिटी बस स्टैंड, कच्ची बस्ती, हाथ ठेला चालक, दुकानदार व राहगीरों को करीब 15 हजार मास्क वितरित किए, साथ ही लोगों को बताया गया कि जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं रखनी चाहिए और मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।