अधिकारी अंश दीप की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंगलवार को हुई बैठक में निकाली

सेवा भारती समाचार।

पाली। जिले की सात नगर पालिकाओं के वार्डो के आरक्षण की लाॅटरी जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंगलवार को हुई बैठक में निकाली गई।  जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्रसिंह चौधरी, जनप्रतिनिधि मांगीलाल चौहान, आमीन अली रंगरेज, रफीक चौहान, त्रिलोक चौधरी सहित विभिन्न नगर पालिकाओं के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में नगर पालिका जैतारण, सोजत सिटी, रानी खुर्द, सादड़ी, बाली, तखतगढ़ एवं खुडाला फालना स्टेशन के वार्डो के आरक्षण की लाॅटरी निकाली गई। नगर पालिका जैतारण के कुल 25 वार्डो में से वार्ड संख्या 2, 11, 23 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 25 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 14, 19 व 22 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड संख्या एक व 16 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 4, 6, 7, 9 व 24 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 3, 5, 8, 10, 12, 13, 15, 17, 18, 20 व 21 सामान्य वार्ड होंगे।
नगर पालिका सोजत सिटी के कुल 40 वार्डो में से वार्ड संख्या 1, 25, 35 व 36 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 26 व 37 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 3, 12, 14, 18 व 24 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड संख्या 8, 15 व 28 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 2, 9, 11, 13, 20, 27, 31 व 34 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 4, 5, 6, 7, 10, 16, 17, 19, 21, 22, 23, 29, 30, 32, 33, 38, 39 व 40 सामान्य वार्ड होंगे।  नगर पालिका रानी खूर्द के कुल 20 वार्डो में से वार्ड संख्या 10 व 20 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 19 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नम्बर एक अनुसूचित जन जाति सामान्य, वार्ड संख्या 5, 8 व 11 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड संख्या 6 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 2, 4, 14 व 15 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 3, 7, 9, 12, 13, 16, 17 तथा 18 सामान्य वार्ड होंगे।  नगर पालिका सादड़ी के कुल 35 वार्डो में से वार्ड संख्या 2, 3, 21, 23 व 30 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 1, 22 व 25 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 6 व 19 अनुसूचित जन जाति सामान्य, वार्ड संख्या 19 अनुसूचिज जन जाति महिला, वार्ड संख्या 5, 13, 20, 26 व 29 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड संख्या 10 व 16 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 8, 14, 17, 28 व 35 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 4, 7, 11, 12, 15, 18, 24, 27, 31 से 34 सामान्य वार्ड होंगे। नगर पालिका बाली के कुल 25 वार्डो में से वार्ड संख्या 10 व 12 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 20 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 2, 5 व 11 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड संख्या 3 व 23 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 7, 8, 9, 15, 19 व 21 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 1, 4, 6, 13, 14, 16, 17, 18, 22, 24 व 25 सामान्य वार्ड होंगे। नगर पालिका तखतगढ़ के कुल 25 वार्डो में से वार्ड संख्या 1, 12 व 14, अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 15 व 18 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 17 अनुसूचित जन जाति सामान्य, वार्ड संख्या 9 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड संख्या 5, 19 व 24 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड संख्या 6 व 25 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 2, 4, 8 व 23 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 3, 7, 10, 11, 13, 16, 20, 21 व 22 सामान्य वार्ड होंगे।
नगर पालिका खुड़ाला फालना स्टेशन के कुल 25 वार्डो में से वार्ड संख्या 3, 4, 5 व 20 अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के रूप में आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 17 व  21 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 7 अनुसूचित जन जाति सामान्य, वार्ड संख्या 1, 6 व 10 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य, वार्ड संख्या 22 व 23 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 9, 13, 15 व 24 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 2, 8, 11, 12, 14, 16, 18, 19 एवं 25 सामान्य वार्ड होंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button