पतंग उड़ाकर दिया कोरोना गाइडलाइन की पालना का संदेश

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत मसूरिया हिल पर पतंगबाजी कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को कोरोना गाइड लाइन की पालना करने का संदेश दिया। नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि पतंगबाजी कार्यक्रम में नगर निगम के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 2 अक्टूबर से जन आंदोलन अभियान चलाया जा रहा है तथा इसमें विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के साथ मास्क भी बंाटे जा रहे है। तोमार ने कहा कि आज से हमने टोको-कोरोना रोको अभियान भी शुरू किया है। उन्होने शहरवासियों से अपील की हैं कि जो भी व्यक्ति मिले तो उसे मास्क नहीं होने पर टोके, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। तोमर ने कहा कि मास्क नहीं पहने वाला व्यक्ति अपना जीवन खतरे में डालता ही है साथ ही अन्य लोगों का जीवन खतरे में डाल रहा है, इसलिए हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि घर से निकलने वाला प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से एक लाख से अधिक मास्क वितरित कर दिए हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button