म्हारी योजना म्हारो अधिकार अभियान में ट्राई साइकिल प्रदान की

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले में ऑनलाइन नालसा विधिक सेवा शिविर मॅाडल स्क्रीम (म्हारी योजना म्हारों अधिकार) अभियान के तहत बीनावास के महिपाल को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर जिला में ऑनलाइन नालसा मॉडल स्कीम (म्हारी योजना म्हारो अधिकारी) अभियान 23 अक्टूबर तक जोधपुर जिला न्याय क्षेत्र की बिलाड़ा तालुका विधिक सेवा समिति की पंचायत समिति, बिलाड़ा के क्षेत्र अभियान का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिलाड़ा पंचायत समिति में विशेष योग्यजन महिपाल को अभियान के दौरान पैरा लीगल वॉलेन्टियर द्वारा लाभार्थी चिन्हित किया गया तथा ट्राईसाइकिल वितरित की। उन्होंने बताया कि इस ऑनलाईन स्कीम की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के हेल्पलाइन नम्बर 8306002129 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button