कलाम के जन्मदिवस पर किया पौधारोपण

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। देश के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के 89वें जन्मदिवस पर राजकीय उम्मेद स्टेडियम खेल परिसर में समस्त खिलाडिय़ों की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बॉक्सिंग कोच विक्रम सिंह आर्य ने बताया कि मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक ने बतौर मुख्य अतिथि पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि मोहम्मद अतीक ने कहा कि कलाम ने जीवन के जिस संघर्ष से स्वयं, परिवार व देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा किया है हमें भी मिसाइल मैन के नाम से मशहूर कलाम की जिन्दगी से प्रेरणा लेकर उनके जैसा बनने का संकल्प लेना चाहिए। वरिष्ठ खेल विशेषज्ञ शब्बीर हुसैन ने कहा कि हर खेल का अपना महत्व है हमें सभी खेलों में ईमानदारी, कड़ी मेहनत, समय प्रबन्धन एवं खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में खेल प्रेमी जिम्नास्टिक कोच भवानी सिंह खांगरोत, फुटबॉल कोच भरत सिंह गुर्जर, शिक्षाविद् अब्दुल शकूर, कमरूद्दीन सोलंकी, निसार बाउजी, इकरामुद्दीन अब्बासी, सत्तार खां, चांद मोहम्मद, पीटीआई अरूणा सोलंकी, फुटबाल कोच अयाज़ मेहमूद, आरिफ ख़ान, नरगिस सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button