सात नगर पालिकाओं के वार्डो के आरक्षण के लिए 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की लाॅटरी

सेवा भारती समाचार।

पाली। जिले की सात नगर पालिकाओं के वार्डो के आरक्षण के लिए लाॅटरी 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि नगर पालिका चुनाव 2020 के लिए 2011 की जनगणना के आधार पर जिले की 7 नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण के संबंध में जिला परिषद सभागार में आरक्षण लाॅटरी प्रक्रिया की बैठक मंगलवार को प्रातः 11 बजे आहुत की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी नगर पालिका आम चुनाव के लिए जैतारण, सोजत, बाली, तखतगढ़, सादड़ी, रानी खूर्द एवं खुडाला फालना के लिए जनगणना वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्डों में वर्गवार आरक्षण व एवं महिला आरक्षण की लाॅटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका सोजत सीटी के 40 वार्डो में से अनुसूचित जाति के 6 वार्डो में 4 वार्ड सामान्य एवं 2 वार्ड महिलाओं के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 वार्डो में से 5 वार्ड सामान्य एवं 3 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। सामान्य वर्ग के 26 वार्डो में से 18 सामान्य एवं 8 महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इसी प्रकार नगर पालिका सादड़ी के 35 वार्डो में से अनुसूचित जाति के 8 वार्डो में 5 वार्ड सामान्य एवं 3 वार्ड महिलाओं के लिए, अनुसूचित जन जाति के 3 वार्डो में से 2 वार्ड सामान्य एवं एक महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के 7 वार्डो में से 5 सामान्य एवं 2 महिला, सामान्य वर्ग के 17 वार्डो में से 12 सामान्य एवं 5 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका बाली के 25 वार्डो में से अनुसूचित जाति के कुल 3 वार्डो में से 2 सामान्य एवं एक महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 5 वार्डाे में से 3 सामान्य एवं दो महिला, सामान्य वर्ग के 17 वार्डो में से 11 सामान्य एवं 6 महिलाओं के लिए आरक्षित, नगर पालिका तखतगढ़ के कुल 25 वार्डों में से 5 अनुसूचित जाति में से 3 सामान्य व दो महिला वार्ड, अनुसूचित जन जाति के कुल 2 वार्डो में से एक सामान्य व एक महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 5 वार्डो में से 3 सामान्य व 2 महिला वार्ड तथा सामान्य वर्ग के 13 वार्डो में से 9 सामान्य व 4 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। नगर पालिका रानी खुर्द के कुल 20 वार्डो में से अनुसूचित जाति के 3 वार्डाे में से दो सामान्य व एक महिला वार्ड, अनुसूचित जन जाति का एक वार्ड सामान्य के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 वार्डो में से 3 सामान्य और एक महिला तथा सामान्य वर्ग के 12 वार्डो में से 8 सामान्य व 4 महिलाओं के लिए रिजर्व रखे गए है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका जैतारण के कुल 25 वार्डो में से अनुसूचित जाति के 4 वार्डो में से 3 सामान्य व एक महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 वार्डो में से 3 सामान्य व 2 महिला, सामान्य वर्ग के 16 वार्डो में से 11 सामान्य व 5 महिलाओं के लिए आरक्षित, नगर पालिका फालना 25 वार्डो में से अनुसूचित जाति के 6 में से 4 सामान्य व 2 महिला, अनुसूचित जन जाति का एक वार्ड सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 वार्डो में से 3 सामान्य व 2 महिला तथा सामान्य वर्ग के 13 वार्डो में से 9 सामान्य व 4 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button