भाजपा में चुनावी बैठकों का दौर शुरू
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। नगर निगम चुनाव में जीत के लक्ष्य को सुनिश्चित करने की श्रृंखला में सरदारपुरा स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक ली। भाजपा के संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि निगम के दोनों बोर्ड में भाजपा ने जीतने के लिये अपनी ताल ठोक दी है। इसी सिलसिले में दोनों बोर्ड के संचालन एवं प्रबंधन हेतु चुनाव समितियों के गठन पर चर्चा की गई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व महापौर घनश्याम औझा, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डॉ. करणीसिंह खींची, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया मौजूद रहे। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष जोशी ने राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया के निवास स्थान पर जाकर चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की एवं चुनाव मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं सरदापुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में पार्षद दावेदारी के लिये कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी को सौंपे। भाजपा प्रधान कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखते हुए कार्यकर्ताओं के आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। इस दौरान भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया मौजूद रहे। आवेदन पत्र भाजपा के सभी 12 मण्डल क्षेत्र में मण्डल अध्यक्षों के माध्यम से वितरित किये जा रहे है एवं भरे हुए आवेदन पत्र जमा किए जा रहे है।
मंडलवार प्रभारी नियुक्त
नगर निगम चुनाव को देखते हुए जोधपुर संभाग प्रभारी एवं विधायक वासुदेव देवनानी के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने मंडलवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि महामन्दिर मंडल प्रभारी शिवकुमार सोनी, लालसागर मंडल प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, पावटा मंडल प्रभारी राजेन्द्र पालीवाल, राईकाबाग मंडल प्रभारी अशोक व्यास, खाण्डा फलसा मंडल प्रभारी अशोक बाहेती, त्रिपोलिया मंडल प्रभारी भंवरलाल दैया, रातानाड़ा मंडल प्रभारी जयंत सांखला, शास्त्रीनगर मंडल प्रभारी कमलेश पुरोहित, मसुरिया मंडल प्रभारी राजेन्द्र बोहरा, चौपासनी मंडल प्रभारी ज्ञानेश्वरी भाटी, सूरसागर मंडल प्रभारी मनोहर परिहार एवं प्रतापनगर मंडल प्रभारी नरेश सुराणा को नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई।