विभिन्न कार्यक्रमों से दिया जल संरक्षण का संदेश
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह में जल ही जीवन है के अंतर्गत जल संरक्षण अभियान के तहत संभागीय अध्यक्ष प्रमोद राज जैन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों को अंजाम दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने बताया कि संभाग 14 व क्षेत्र 3 में आने वाले क्लब लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति, लॉयंस क्लब जोधपुर, लॉयंस क्लब आगाज, लॉयंस क्लब उत्कर्ष, लॉयंस क्लब दुर्गा शक्ति व विभिन्न अन्य क्लबों जल संरक्षण जागरूकता हेतु पेंपलेट का वितरण किया। कुछ क्लबों द्वारा जल संरक्षण पर बच्चों के लिए गायन प्रतियोगिता का आयोजन व्हॉट्सएप पर किया गया। साथ ही पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर आने वाली पीढ़ी में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता व संस्कार के साथ क्रांतिकारी परिवर्तन की भावना पैदा की। लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति में परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जल की उपयोगिता जल की महत्ता व सीमित उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति द्वारा अशोक उद्यान व आसपास के एरिया में 200 पेंपलेट्स वितरित किए गए। लॉयंस क्लब जोधपुर आगाज द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धवा लूणी में पर्यावरण चेयरपर्सन नीता जैन के नेतृत्व में पानी के टांके की मरमत, संपूर्ण विद्यालय के 600 से अधिक विद्यालयों के पानी की आवश्यकता पूर्ण करने हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना कर विद्यालय को सुपुर्द किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुमलता परिहार, अध्यक्ष कुसुमलता राठौड़, आरती सोलंकी, सरिता सुराणा, माया गहलोत, नीता जैन, शीला आसोपा, लॉयंस क्लब जोधपुर अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, सचिव विजय लक्ष्मी यादव, प्रथम उपाध्यक्ष जितेंद्र राज जैन, चंदन चौधरी, भवानी सिंह, कुणाल भाटी, करण सिंह भाटी, यश परिहार, राम सिंह, महिपाल, रमा नागर, विनीता शर्मा, मंजू पीलवा कल्पना सोनी, उषा गुप्ता, कलावती राजपुरोहित, लता पटेल, कांता प्रजापत, अनीता गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।