स्काउट सीओ ने स्थानीय संघ सिरोही के विद्यालयों का किया विजिट’
सिरोही। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सिरोही के विद्यालयों का किया निरीक्षण, जानकारी के अनुसार सी ओ स्काउट नरेंद्र कुमार खोरवाल व स्थानीय संघ सचिव मंछाराम मडिया ने विद्यालयों का आज सिरोही के विभिन्न विद्यालयों का किया विजिट जिसमें रा मा वि भाटकड़ा, सेंट पॉल स्कूल सिरोही, इमानुएल मिशन स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, एस पी कॉलेज, अजीत विद्या मंदिर, सेंट जे के डी इंटरनेशनल स्कूल व अन्य विद्यालयो का किया। सी ओ ने विद्यालय में विजिट के दौरान विद्यालयों में चल रहे निष्क्रिय स्काउट ग्रुपो को सक्रिय करने की बात कही साथ ही विद्यालयों की बकाया कोटामनी जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश दिये और इको क्लब से संबंधित गतिविधियों को ओर बेहतर ढंग से सुचारू रूप से चलाने के बारे में बताया। शहर के बाहर विद्यालयों का निरीक्षण स्थानीय संघ सचिव मंछाराम मडिया के निर्देशानुसार विद्यालय में विजिट के एक टीम बनाई गई जिसमें प्रधानाचार्य राउमावि गोयली उम्मेद सिंह देवल, व्याख्याता रा उ मा वि बरलूट लालाराम रावल, वरिष्ठ अध्यापक रा उ मा वि बालदा रमेश कुमार द्वारा रा उ मा वि रामपुरा, संस्कार पब्लिक स्कूल रामपुरा, रा उ प्रा वि पालडी आर, रा उ प्रा वि पिपलकी व अन्य विद्यालयों का इस टीम के द्वारा विजिट किया गया विजिट में स्काउट गाइड की गतिविधियों के बारे में टीम द्वारा बताया गया ।