जिला कलेक्टर अंशदीप ने बांगड़ अस्पताल में नेत्र विभाग में स्थापित नवीन उपकरणों उद्गाटन किया
पाली । जिला कलेक्टर अंशदीप ने बुधवार को बांगड़ अस्पताल का निरीक्षण किया । उन्होंने अस्पताल के नेत्र विभाग में स्थापित नवीन उपकरणों का फीता काटकर लोकार्पण किया । नेत्र विभाग में हाल ही में राजमेस द्वारा ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, पेरिमेटर, स्लिट लैंप, सिनेप्टोफोर, रेटिनोस्कोप, रिफ्रैक्शन चेयर यूनिट एवं आपरेशन में काम आने वाले उपकरण प्राप्त हुए हैं। उन्होंने नवीन उपकरणों के उपयोग व जनता को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ हरीश ने बताया कि राजमेस द्वारस करीब 2 करोड़ के उपकरण नेत्र विभाग को प्राप्त हुए हैं तथा शीघ्र ही नाक कान गला विभाग को करीब 5 करोड़ के उपकरण प्राप्त होने वाले हैं । उन्होंने निर्माणाधीन ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का अवलोकन कर इस कार्य को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम तल पर नवनिर्मित आईसीयू का निरीक्षण किया व हाल ही प्राप्त हाई फ्लो नेसल कैनुला की कार्यप्रणाली की जानकारी ली । इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ के सी अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ आर पी अरोड़ा,डॉ विपुल नागर, डॉ गौरव कटारिया, सहायक आचार्य डॉ विपुल कुमार नगर ,नर्सिंग अधीक्षक जेठू सिंह उदावत, राजेन्द्र उदावत आदि उपस्थित रहे।