लॉयंस क्लब ने किए सेवा कार्य
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के पर्यावरण अभियान में संभागीय अध्यक्ष प्रमोद राज जैन के निर्देशानुसार क्षेत्र 3 में आने वाले सभी लॉयंस क्लब ने मिलकर सेवा कार्य किए। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य वृक्षारोपण, जल, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण की जागरूकता संबंधित पेंपलेट का वितरण, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की आवश्यकता महसूस करते हुए कचरा संग्रहण के लिए सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों विद्यालयों एवं मुख्य चौराहों पर डस्टबिन की स्थापना, कपड़े के थैलों का वितरण, सार्वजनिक स्थानों पर स्थानीय प्रशासन की सहायता से सफाई की व्यवस्था जिस उत्साह, सक्रियता, अपनी पूरी क्षमता व प्रतिबद्धता के साथ पर्यावरण जागरूक अभियान की मुस्कुराहट के साथ सेवा भाव से लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति, लॉयंस स क्लब जोधपुर, लॉयंस क्लब जोधपुर उत्कर्ष, लॉयंस क्लब जोधपुर दुर्गा शक्ति इत्यादि क्लबों ने सेवाएं दी।
मौजूद लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति अध्यक्ष लक्की राठौड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुम लता परिहार, संभागीय अध्यक्ष प्रमोद राज जैन, पूजा दवे, लायंस क्लब जोधपुर अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, विजय लक्ष्मी यादव, जितेंद्र जैन, सुजल दवे, लायंस क्लब जोधपुर दुर्गा शक्ति अध्यक्ष माया गहलोत इत्यादि उपस्थि थे।