जोधपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट शुरू
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नेहा क्रिकेट एकेडमी एवं क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शिकारगढ़ स्थित नवनिर्मित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स के मैदान पर प्रारंभ हुई। आयोजन सचिव आमीन खान एवं संयोजक अवतार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में गौरव माहेश्वरी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। पहले दिन प्रतियोगिता के लीग मैचों में स्पार्टन बी ने गौशाला क्लब को, सूरसागर ने स्पार्टन सी को क्लासिक फर्नीचर ने स्पार्टन को एवं डेजर्ट यूथ ने एचएमवी एकादश को हराकर लीग मैचों में जीत दर्ज की।