दिव्यांग साइकिल रैली व अधिकारियों का सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। बालाजी हेल्प लाइन ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिव्यांग साइकिल रैली व अधिकारियों का सम्मान किया। बालाजी हेल्प लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपाललाल दवे व राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रैली में शामिल सभी लोगों का स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र सहित 500 मास्क देकर सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रवक्ता मुरलीधर शर्मा, पाली जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी, भामाशाह हरीराम कमेडिया, संध्या भाटी, नीता ओझा, पूजिता श्रीमाली, सीता देवी चौधरी उपस्थित थे। निरीक्षक राकेश कुमार खटीक ने बताया कि साइकिल यात्रा 13 साइकिलिंग द्वारा 17 सितंबर को साबरमती अहमदाबाद से रवाना हुई। यह यात्रा 2 अक्टूबर को राजघाट नई दिल्ली में पहुंचेगी। यह महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के उपलक्ष में रखी गई है। इसका उद्देश्य सिर्फ यही है कि विकलांग होकर भी वे फिट है और यह यात्रा कर रहे हैं। इसलिए सभी स्वस्थ रहे।