इंसपायर अवार्ड मानक 2020 के लिए जोधपुर जिले ने पकड़ी गति

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक 2020 के लिए वर्तमान में स्कूल रजिस्ट्रेशन व आइडिया अपलोड का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। इसमें चयनित एक लाख प्रविष्टियों को प्रति छात्र 10 हजार की राशि देने का प्रावधान है। अब तक जोधपुर जिले के 297 राजकीय-निजी विद्यालयों ने समाजोपयोगी, लागत कम करने वाले, उत्पादकता बढ़ाने वाले व जीवन को सुगम बनाने वाले 1260 आइडिया अपलोड करने का कार्य पूर्ण कर दिया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद सांखला ने समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को पाबंद करते हुए उन्हें आदेशित किया है कि वे अपने ब्लॉक से न्यूनतम 250 आइडिया अपलोड व शत-प्रतिशत स्कूल रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण करें।  जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भल्लूराम खीचड़ ने बताया कि अभी भी आइडिया अपलोड हेतु कुछ दिन का समय शेष है व जिन विद्यालयों ने स्कूल रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण करते हुए आइडिया अपलोड कार्य पूर्ण नही किया है उनको चिन्हित किया जा रहा है। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार एडीईओ मोहम्मद रफ़ीक खान, कार्यालय सहायक नरेंद्र जोशी, वरिष्ठ अध्यापक सुरेन्द्र सुथार, प्रधानाध्यापक कार्तिकेय व विनोद आसेरी की टीम निरन्तर विद्यालयों से सम्पर्क व सम्बलन का कार्य कर रही है। निदेशालय से नियुक्त प्रभारी अधिकारी रणवीर सिंह शर्मा ने अधिकतम विद्यालयों को जोडऩे हेतु निर्देशित किया है। जोधपुर जिले की प्रमुख निजी विद्यालयों द्वारा भी आइडिया अपलोड कार्य आरम्भ कर दिया गया है व शीघ्र ही जोधपुर से बड़ी संख्या में स्कूल रजिस्ट्रेशन व आइडिया अपलोड कार्य पूर्ण हो सकेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button