डॉ. साजिद निसार राजस्थान के पैटर्न नियुक्त
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस दिल्ली ने डॉ. साजिद निसार को राजस्थान का पैटर्न नियुक्त किया है। डॉ. साजिद ने इससे पहले इसी संस्था के राजस्थान सदर रहते हुए यूनानी की मक़बूलियत और तरक्क़ी के लिए उल्लेखनीय काम किए हैं जिनमें राजस्थान में दो यूनानी कालेज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अनाउंस हुए थे। इनमें टोंंक में कालेज बख़ूबी काम कर रहा है और जोधपुर के कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द ही शुरू करवाने का वादा किया है। डाक्टर साजिद को यूनानी पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए चार इंटरनेेशनल अवार्ड हकीम अब्दुल हमीद अवार्ड, हकीम मोमिन खां मोमिन अवार्ड, निशाने तिब्ब हकीम अजमल ख़ां अवार्ड व हकीम इलयास देहलवी अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है।