छात्राओं को ऑनलाइन बताया वृक्षारोपण का महत्व
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। अजीत कॉलोनी स्थित बालचंद सुगन कंवर चोरडिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित करुणा क्लब के अंतर्गत विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब प्रभारी मधुबाला वर्मा, पारसराज मेहता व दीप्ति दुग्गड़ ने विद्यालय परिसर में नीम, गिलोय, जामुन, शीशम सहित 10 पौधे लगाए। ऑनलाइन कक्षाओं के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को भी वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। विद्यालय कोऑर्डिनेटर मीना शर्मा ने छात्राओं को ऑनलाइन वृक्षों का महत्व बताते हुए वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। इसी कडी में विद्यालय सचिव रचना कानून्गो ने विद्यालय परिसर में 5 परिंडे लगाए।