एक वृक्ष दस पुत्रों के समान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। दस पुत्रों के समान एक वृक्ष होता है, भारतीय वैदिक सभ्यता संस्कृति इस मूल मंत्र की भावना से प्रेरित होकर विप्र फाउंडेशन जोन 1 सी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम कलेक्टरेट में जोधपुर एसडीएम हनुमान सिंह राठौड़ के सान्निध्य मे किया गया। विफा जोन 1 सी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में पर्यावरण शुद्धि के अनुसार नीम एवं गिलोय के पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम में विफा जोन सी के प्रभारी नवीन जोशी ने पर्यावरण संरक्षण के बारे मे जानकारी दी। विफा जोधपुर जिला अध्यक्ष मुकुल अंगिरस ने कार्यक्रम में पधारे सभी विप्र जनों का स्वागत किया ओर सभी विप्र बंधुओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला आसोपा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डॉ. मंजु जोशी, जिला महामंत्री दिनेश कल्ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट पार्थसारथी व्यास, जिला सचिव इन्द्रजीत त्रिपाठी, मनीष आचार्य, विकी शर्मा, सुधा शर्मा, मीना कल्ला, बीना शर्मा, ज्ञानेश्वरी दीक्षित, कुसुम पुरोहित, प्रेरणा त्रिवेदी, वेजयंति, मंजु सारस्वत, सरिता शर्मा, कलावती, निशा शर्मा, सुधा शर्मा उपस्थित थे। विप्र फाउण्डेशन द्वारा वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम वर्षा के मौसम मे विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर निरन्तर जारी रखा जायेगा।