वारी को भारत के सबसे बड़े ब्रांड का खिताब
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भारत के सबसे बडे सोलर मॉड्यूल निर्माता एवं ईपीसी सेगमेंट में अग्रणी वारी एनर्जीज को एशिया वन मैगजीन और यूआरएस मीडिया इंटरनेशनल अवार्ड के पाचवें एडिशन में इण्डियाज ग्रेटेस्ट ब्राण्ड होने के उपाधि दी है। इस अवॉर्ड एवं लिस्टिंग के लिए प्रोसेस एडवाइजरी डेलॉयट टच तोमस्तु, इण्डिया ने की। वारी अब भारत की पहली सोलर कम्पनी बन गई है जिसे इण्डियाज ग्रेटेस्ट ब्राण्ड का खिताब मिला है विजेताओं का चयन 16 उद्योगों, 1200 ब्राण्ड्स और विविध क्षेत्रों की 62 उप श्रेणियों के शोध के बाद किया गया है। इस आयोजन पर बोलते हुए वारी ग्रुप के सीएमडी डॉ. हितेष दोषी ने बताया कि हम ग्राहको को उनकी अपेक्षाओं से अधिक प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वारी ने बेहतर उत्पादों और सेवाओं को बाजार में उपलब्ध और उपभोक्ता के अनुभव को और भी बेहतर करने के लिए विशाल संसाधनों का निवेश किया है, और हम आने वाले समय में भी करते रहेंगें। उन्होंने कहा कि हम वारी के प्रत्येक कर्मचारी और सभी भागीदारों को उनके समर्थनए विश्वास एवं प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हैं, आज आप सब लोगों की मदत से वारी ब्राण्ड ने सोलर उद्योग में इस मुकाम को प्राप्त किया। वारी का चयन ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता तथा वर्षों से अपने उत्पाद की गुणवत्ता को बेहतर रखने के कारण पुरुस्कृत किया गया। वारी आज भारत में सर्वाधिक बिकने वाला सोलर मॉड्यूल ब्राण्ड बन गया है, और ग्राहकों द्वारा प्रीमियम मॉड्यूल सप्लायर के रूप में माना जाता है। सफलता की कहानी 4 जुलाई को सीएनबीसी द्वारा कवर की गई थी। वारी ने पहले ही वैश्विक स्तर पर अब तक 3 गीगावॉट सौर पैनलों की आपूर्ति की है, और भारत में 600 मेगावाट से अधिक सोलर ईपीसी परियोजनाओं को कार्यरथ किया है। वारी के सोलर मॉड्यूल 6 महाद्वीपों के 68 देशों में एक्सपोर्ट किये जाते हैं। निर्माण के विभिन्न 140 परीक्षण चरणों से गुजरने के बाद वारी ने अपनी गुणवत्ता को विश्वस्तरीय बनाए रखा है।