विधायक ने ऑनलाइन किया विकास कार्यों का शुभारंभ

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। शहर विधायक मनीषा पंवार ने जयपुर से ऑनलाइन विकास कार्यो का शुभारंभ किया। उन्होंने शास्त्रीनगर सेक्टर-एच स्थित पार्क में शिव मन्दिर एवं वाचनालय के बीच इन्टरलॉकिंग टाइल्स लगाने एवं पार्क में ओपन जिम के कार्यों का विडियों कॉन्फ्रेंसिंग से शुभारम्भ किया। शास्त्री नगर सेक्टर एच विकास समिति की अध्यक्ष डॉ. उषा व्यास ने पार्क में शिव मन्दिर एवं वाचनालय के बीच रिक्त भूमि पर वर्षों से मिट्टी जमा थी, जिसके लगातार उडऩे से पार्क धूल-युक्त हो जाता हैं, इससे पार्क में आने वाले खिलाडिय़ों, वरिष्ठजनों, बच्चों एवं आम नागरिकों को इस समस्या का सामना करना पड़ रह था। स्थानीय निवासियों को उक्त समस्या से निजात दिलाने के लिए इन्टरलॉकिंग टाइल्स लगवाने एवं स्वास्थ्य लाभ, योगाभ्यास, व्यायाम, प्रात: कालीन भ्रमण हेतु पार्क में आने वाले आम नागरिकों के लिए ओपन जिम की मांग की गई थी। इस पर विधायक मनीषा पंवार ने जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित कर विकास कार्यो का शुभारम्भ करवाया। इस अवसर पर दीपक सिंह पंवार की उपस्थिति में शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, पूर्व पार्षद ओमकार वर्मा, अनिल टाटिया, नरेश जोशी, केशवनाथ जोशी, दौलतसिंह सांखला, वन्दना सांखला, शास्त्री नगर एच सेक्टर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एसडी पमानानी, राम देवानी, कमलेश भैरवानी, एसएल लखवानी, श्याम सुन्दर नेगी, बाबूलाल रांका, धनवन्ती देवानी, वंदना देवानी आदि उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button