राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

सेवा भारती समाचार

जयपुर ।  राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को नई  दिल्ली में राज्यसभा के लिए राजस्थान से नवनिर्वाचित सदस्य श्री के.सी. वेणुगोपाल, राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोविड-19 महामारी के कारण अंतर सत्र के दौरान शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में सभापति ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होकर आए 61 सदस्यों में से 45 को पद एवं गोपनीयता की शपथ  दिलाई।

राजस्थान से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित केरल के कन्नूर में जन्मे के.सी. वेणुगोपाल 2009 से 2019 के बीच केरल से लोकसभा के सदस्य रहे तथा डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उन्होंने सिविल एविएशन राज्यमंत्री तथा पावर राज्यमंत्री के पदों पर अपनी सेवाएं दी। वेणुगोपाल 1996, 2001 एवं 2006 में केरल विधानसभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए।  राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए राजेंद्र गहलोत 1990 से 1998 तक सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे हैं। नीरज डांगी राजस्थान से पहली बार राज्यसभा के सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। शैक्षणिक तौर पर सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हुए डांगी ने कहा कि राज्यसभा में हम राजस्थान के हितों को प्रमुखता से उठाने तथा राज्य की जनता के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष राजस्थान के विकास से जुड़ी हुई लंबित परियोजनाओं को जल्द से जल्द पारित करवाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button