मानसिक विमंदित गृहों का किया औचक निरीक्षण
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सिद्धेश्वर पुरी द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार मदर टेरेसा मानसिक विमंदित गृह (बालिका) ज्योति नगर तथा सिद्धार्थ बाल निकेतन मानसिक विमंदित गृह कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सिद्धेश्वर पुरी द्वारा वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की तथा उनके साफ-सफाई, सोने की व्यवस्था, केयर टेकर उपलब्धता एवं रसोई घर की जांच की गयी। साथ ही मानसिक विमंदित बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। विमंदितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा विमंदितों कि नियमित चिकित्सा जांच करवाए जाने के निर्देशों के साथ विश्व स्तर पर फैली महामारी कोविड-19 वायरस के सक्रंमण से बचाव हेतु सभी केयर टेकर एवं सहायकों को मास्क तथा हाथ दस्ताने आवश्यक रूप से लगाने तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइडलाइन के तहत अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए।