क्वारैंटाइन केंद्रों पर आर्सेनिक एल्बम 30 वितरित की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संपर्क में आये व्यक्तियों को मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. धीरज गोयल, हैल्थ वेलफेयर संस्थान के सचिव डॉ. राजाराम पटेल द्वारा कुड़ी हाउसिंग बोर्ड 12 सेक्टर में व विवेक विहार क्वारैंटाइन केंद्रों के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राहुल व डॉ. विनोद दायमा को कुल 290 होमियोपैथिक किट का सुपर्द किए गए जिनको वहां रह रहे क्वारैंटाइन व्यक्तियों को वितरित की जाएगी। डॉ. धीरज गोयल ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के डॉक्टर अर्जुन सिंह राजपुरोहित से 150 किट आर्सेनिक अल्बम 30 व हेल्थ वेल फेयर संस्थान से 140 किट प्राप्त हुए, ये दवाई व्यक्ति के इम्युनिटी क्षमता को मजबूत करती हैं और वाइटल फोर्स को संतुलित बनाये रखती है जिससे कोरोना से बचा जा सकता हैं।