मिज्जू शाह जरूरतमंद लोगों को बाँट रहे दोनों समय भोजन
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लोकडाउन के चलते शहर की कई बस्तियों में मिज्जू शाह जरूरतमंद लोगों को दोनों समय खाना बाँट रहे है । समाजसेवी मिजाज अली उर्फ मिज्जू शाह ने बताया कि शहर के उदयमन्दिर, हरिजन बस्ती, मीठड़ी ठाकुर जी हवेली, ढोलियों की गली, कब्रिस्तान कॉलोनी, घोसियों की गली में जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर दोनों समय शाम-सुबह भोजन का वितरण कर रहे है। उन्होने बताया कि इस कार्य में रिजवान अली, रिजवानी मोदी, आजम अब्बासी, पिन्टू शाह सहित पूरी टीम भोजन वितरण कार्य में जुटी हुई है। लॉकडाउन के चलते पिछले कई दिनों नगर निगम कर्मचारी सुरेश जैन व इस्पेक्टर रवि बारासा खाना वितरण में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे है।