श्रावक गोविंदचंद मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कई संस्था संगठनों से जुड़े धार्मिक शिक्षा संस्कार प्रदान करने वाले धर्मनिष्ठ श्रावक गोविन्दचंद मेहता के निधन पर समस्त जैन समाज ने गहरी संवेदना जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमहावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने श्रावक गोविंदचंद मेहता के निधन पर गहरी संवेदना जताई। मेहता के निधन से जैन समाज में बहुत बड़ी क्षति हुई है। ऐसी महान आत्मा के निधन पर तपागछ संघ क्रियाभवन ट्रस्ट मंडल, चिंतामणि पाश्र्व मंडल, श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति, जैन गौरव समिति वल्लभ महिला मंडल मानव सेवा समिति आदि ने 2 मिनट का मौन नवकार महामंत्र पाठ का स्मरण कर आत्म शांति की प्रार्थना करते हुए हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।