जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ होम आईसोलेषन का पैदल निरीक्षण किया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला कलेक्टर प्रकाष राजपुरोहित ने बुधवार को सायं भाटी चौराहा, यू आई टी कॅालोनी, खेमें का कुआं, पाल रोड आदि क्षेत्रों का दौरा कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तहत होम आईसोलेषन का निरीक्षण किया।
- जोधपुरवासी सतर्क है, स्वयं सैम्पलिंग के लिए आ रहे है:-
जिला कलेक्टर प्रकाष राजपुरोहित ने होम आईसोलेषन का निरीक्षण राउण्ड के दौरान होम आईसोलेटेट प्रीसिम्पटोमैटिक कोरोना पोजोटिव व्यक्तियों के परिवार के घर के अंदर क्वारेटाइन्ड परिवारजनों व पड़ोसियों से बात की और जानकारी ली कि उनके घरों में दूध, सब्जी, आवष्यक सामान कैसे पहुंच रहा है साथ ही कचरा किस प्रकार ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने बताया कि हमारे घरों के बाहर से ताला लगाकर चाबी पड़ोसियों के पास है। होम आईसोलेषन घरों के लिए दूध, फल, सब्जी आदि उनके पड़ोसियों द्वारा घर के बाहर से ही आंगन में रख दी जाती है। कचरा संग्रहण के लिए अलग से बड़ा बीन बैग प्रषासन द्वारा दिया गया है जिसे पृथक से निगम की गाडी आकर ले जाती है। जिला कलेक्टर ने देखा कि इन समस्त गलियों के अन्य लोगों की सैम्पलिंग भी करवायी जा चुकी है। जिसमें लोगों ने स्वयं जागरूक रहकर भी सैम्पलिंग करवाई है। साथ ही लोग मास्क भी लगा रहे है, सोषियल डिस्टेंट की पालना भी कर रहे है। निगम द्वारा होम आइसोलेषन घरों के बाहर कोविड-19 पॅाजिटिव होम आइसोलेषन पर्चा चस्पा किया गया है। जिला कलेक्टर ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह जानकर अच्छा लगा कि आप सब सतर्क है, बस घबराएं नहीं। प्रषासन आपके साथ है।
भाटी चौराहा स्थित प्रीसिम्पटोमैटिक कोरोना पोजोटिव गीता देवी के पडोसियों से पूछा गया कि यह परिवार बाहर तो नहीं निकल रहा है इस पर उन्होंने बताया कि चाबी हमारे पास है किसी चीज की आवष्यकता पड़ने पर हमें कॅाल करके बता देते है। इसी प्रकार यू आई टी कोलोनी स्थित प्रीसिम्पटोमैटिक कोरोना पोजोटिव मनोरमा माथुर, खेमें का कुअंा स्थित प्रीसिम्पटोमैटिक कोरोना पोजोटिव मानवी, संगीता सहित अन्य होम आईसोलेषन का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। - सैम्पलिंग व्यवस्था का जायजा लिया:-
जिला कलेक्टर द्वारा भाटी चौराहा पर ही की जा रही सैम्पलिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया जहंा पर सोषियल डिस्टेसिंग बनाए रखते हुए मॉस्क पहनकर काफी तादाद में लोग स्वयं सैम्पलिंग करवाने के लिए उपस्थित थे। प्रत्येक व्यक्ति का सूचीवार नाम पुकारा जाकर टेस्टिंग हो रही थी। जिला कलेक्टर के पूछे जाने पर लोगों ने संपूर्ण सैम्पलिंग व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। - जिला कलेक्टर के राउण्ड के दौरान लोगों ने तालियंा बजाकर अभिवादन किया:-
जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारियों के होम आईसोलेषन निरीक्षण राउण्ड के दौरान क्षेत्रवासियों ने तालियंा बजाकर अभिवादन किया और जिला प्रषासन द्वारा मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया।