शहर में कोरोना पॉजिटिव संख्या 812: एक और मौत

  • अब तक 15 की मौत, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। सूर्यनगरी में कोरोना के फैलाव पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आ रहा है। बुधवार रात नौ बजे तक 50 नए संक्रमित सामने आ गए। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अनचाहे आठवें शतक को पूरी कर कुल 812 तक जा पहुंचा है। आज एक और महिला की मौत हुई है। महिला 82साल की थी और अन्य बीमारियां व वृद्धावस्था में थी। इनमें आज ही पॉजिटिव पाए गए बीएसएफ के 30 जवान शामिल नहीं है। कोरोना से शहर में अब तक 15 जनों की मौत हो चुकी है, जबकि 218 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके है। जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर जारी असमंजस का दौर समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर आंकड़ों ने सभी को उलझा दिया। चिकित्सा विभाग, मेडिकल कॉलेज और एम्स के बीच आपसी तालमेल नहीं होने से आंकड़ों में उलझाव जारी रहा। एम्स अपनी अलग सूची जारी कर रहा है। एम्स की तरफ से आज तीस बीएसएफ जवानों सहित 61 पॉजिटिव की सूची जारी की गई। आज सामने आए 50 नए संक्रमितों में से अधिकांश भीतरी शहर के है। मंगलवार रात तक संक्रमितों की संख्या 762 थी।

बीएसएफ के 30 जवान संक्रमित : सूर्यनगरी में तेजी से फैल रहे कोरोना ने देश की सीमाओं की रक्षा का दायित्व निभाने वाले बीएसएफ के सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया है। दिल्ली में जामा मस्जिद इलाके में ड्यूटी देने वाले कुछ जवान संक्रमित हो गए। दिल्ली से संदिग्ध मान 57 जनों को बसों में जोधपुर लाया गया। इनमें से आज एम्स की जांच रिपोर्ट में 30 जने पॉजिटिव पाए गए है। राजस्थान फ्रंटियर के जोधपुर स्थित मुख्यालय में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में इन्हें रखा गया है। राजस्थान फ्रंटियर ने सामान्य प्रशासन की मदद करने के लिए अपनेे ट्रेनिंग सेंटर में करीब 300 बिस्तर की क्षमता का एक कोविड केयर सेंटर बना तैयारी की थी। इस बीच दिल्ली में संदिग्ध पाए गए बीएसएफ के 57 लोगों को इस सेंटर में रखने के लिए बसों में बैठाकर जोधपुर भेज दिया गया। जोधपुर एम्स में जारी जांच रिपोर्ट में फिलहाल 30 जने पॉजिटिव पाए गए है। अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इन सभी को एम्स में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।

138 भारतीय लेह पहुंचे : दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इरान से एयरलिफ्ट कर लाए गए 138 और भारतीय को आज तडक़े लेह कश्मीर के लिए भेजा गया। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सेना के विशेष विमान से इन्हें कश्मीर के लेह भेजा गया है। इससे पहले भी सेना के विशेष विमान से नागरिकों को लेह भेजा गया था। बुधवार तडक़े जोधपुर व जैसलमेर में लाकर भर्ती किए गए नागरिकों को लेह भेजा गया है। ये लोग सेना के क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार बुधवार तडक़े इरान से लाए 138 भारतीय नागरिकों को लेह के लिए भेजा गया। वायुसेना के ग्लोब सी- 17 विशेष विमान सेे इन नागरिकों को लेह के लिए भेजा गया। इसमें 91 जोधपुर एवं 47 जैसलमेर से है। जो यहां क्वारैंटाइन सेंटर पर रह रहे थे। सनद रहे कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते भारत सरकार द्वारा इरान से एयरलिफ्ट कर लाए गए एक हजार से ज्यादा भारतीय नागरिकों को जैसलमेर एवं जोधपुर के सेना के क्वारैंटाइन सेंटर पर रखा गया था। कइयों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें उन्हें उनके घरों के लिए लेह कश्मीर भेजा गया था। कुछ का जोधपुर एम्स में उपचार चल रह था। एम्स चिकित्सालय में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने और स्वस्थ होने पर आज तडक़े भेजा गया है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button