कांस्टेबल से अभद्र व्यवहार करने वाले पाली के एएसपी एपीओ

क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार
जोधपुर। पाली में लॉकडाउन में एक दूधवाले को रोकने पर कांस्टेबल संदीप सोनी से अभद्र भाषा में बात करने के मामले में पाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल को मंगलवार रात को एपीओ कर दिया गया। जोधपुर रेंज आईजी ने मामले की जांच कर पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्रसिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एपीओ करने के निर्देश जारी किए।
इससे पहले सुबह जांच दल के रूप में आईजी कार्यालय जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैतान सिंह व पुलिस निरीक्षक हरजीराम पाली पहुंचे और जांच शुरू की। जांच दल ने पाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, कांस्टेबल संदीप, दूध वाले व प्रकरण से जुड़े सम्बंधित लोगों के बयान लिए थे। मामले की जांच रिपोर्ट आईजी को सौंपी गई। इधर होमगार्ड के प्लाटून कमाण्डर अर्जुनसिंह से कांस्टेबल संदीप द्वारा दुव्र्यवहार करने की शिकायत जांच सीओ सिटी नारायणदान अब शुरू करेंगे। सीओ नारायणदान ने बताया कि वे फिलहाल कोरोना ड्यूटी में व्यस्त है, इस कारण जांच शुरू नहीं कर पाए।
बता दे कि सिपाही संदीप सोनी द्वारा होमगार्ड के प्लाटून कमाण्डर से दुव्र्यवहार की शिकायत मिली थी, बाद में एक दूध वाले को लॉकडाउन के दौरान जाते हुए रोका था। इस पर एसपी राहुल कोटोकी ने कांस्टेबल संदीप को लाइन हाजिर कर दिया था। इस बीच एएसपी मेघवाल ने कांस्टेबल संदीप को अपने घर बुलाया था। संदीप अपने साथ अनहोनी की आशंका को लेकर जेब में मोबाइल की रिकॉर्डिंग शुरू कर वहां गया। जहां एएसपी मेघवाल व कांस्टेबल के बीच बात हुई, इसे कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऑडियो में एएसपी मेघवाल ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कांस्टेबल ने एक मैसेज भी वायरल किया, इसमें कांस्टेबल ने दूध वाले को एएसपी के घर दूध देने वाला बताते हुए खुद की 12 साल की नौकरी में ईमानदार बताया। मामला पुलिस मुख्यालय व सीएम हाउस तक पहुंचने के बाद डीपीजी भूपेन्द्र सिंह यादव ने आईजी जोधपुर रेंज को इसकी जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद जांच दल पाली आया था।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button