तीन विचाराधीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज
- सेवा भारती समाचार
जोधपुर। देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल में एक बार फिर मोबाइल मिले है। यहां निषिद्ध पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए गए जांच अभियान में तीन विचाराधीन बंदियों से मोबाइल व सिमेंं बरामद की गई। इस बारे में जेल प्रशासन की तरफ से रातानाडा थाने में केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि सोमवार को जेल में मादक व निषिद्ध पदार्थों के लिए अभियान चलाया गया। इस पर तीन विचाराधीन बंदियों सूरसागर के कबीर नगर गली नंबर चार निवासी रिजवान पुत्र फतेह मोहम्मद, बंूदी के लोहारों की गली निवासी राजीव जैन पुत्र निर्मल जैन एवं सरदारपुरा ईदगाह निवासी मेहबूब पुत्र बाबू खां से मोबाइल व सिमें मिली। इस पर इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। अनुसंधान हैड कांस्टेबल कालूसिंह की तरफ से किया जा रहा है। बता दे कि जोधपुर जेल में मोबाइल के अलावा मादक पदार्थ भी बरामद हो रहे है। बंदी यहां की सुरक्षा व जांच व्यवस्था को धत्ता बताकर प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग कर रहे है।