श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर ने पीएम कोष में दिया 71 हजार का चैक
जोधपुर। महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दुष्यन्त जोशी व सचिव ओमप्रकाश दवे द्वारा कोरोना महामारी में देश के प्रधानमंत्री कोष में सहायता हेतु एक फंड इक्क्ठा करने हेतु अपील जारी की गई जिससे रू. लगभग 71 हजार रूपये एकत्रित हुए। श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दुष्यन्त जोशी, सचिव ओमप्रकाश दवे, उपाध्यक्ष कैलाश श्रीमाली व कोषाध्यक्ष नन्द किशोर दवे ने कलेक्टर कार्यलय जाकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मदन लाल नेहरा को उक्त चैक प्रधानमंत्री केयर फंड का सुपुर्द किया.
- पुलिस कर्मियों को बांटे धूप से बचाव के लिए छाते:
कोरोना महामारी के चलते अपनी जान जोखिम डालकर कड़ी तेज झुलसती गर्मी में चौबीस घंटे जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए फील्ड में तैनात पुलिस के जवानों को फाइनेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आज जोधपुर के पावटा चौराहे पर पुलिस कमिश्नरेट के यातायात पुलिस कर्मी एवं थाने के स्टाफ को छातों का वितरण किया गया
ट्रैफिक एसीपी निशांत भारद्वाज थाना ने थानाधिकारी प्रदीप कुमार एवं शेषकरण सहित सभी पावटा चौराहे पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को धूप से बचाव के लिए फाइनेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से छातो का वितरण किया गया यह सस्था पुलिसकर्मियों को मास्क स्नेट्राईजर हैन्ड ग्लोथ पानी की बोतलें का वितरण भी कर रही है। फाइनेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आदर्श शर्मा एवं भवानी सिंह शेखावत तथा मृणाल गौड ने जोधपुर के विभिन्न क्षैत्रो में तैनात पुलिसकर्मियों को धूप से बचाव के लिए छाते वितरित किए।