जिला कलक्टर ने आबूरोड के भाखर क्षेत्र का दौरा किया
सेवा भारती समाचार
आबूरोड (सिरोही)। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद एवं जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने भाखर क्षेत्रों का दौरा कर कोविड़-19 के तहत जरूरतमंद लोगों से रूबरू होकर भामाशाहों के माध्यम से पहुचाये जाने वाले राशन किट के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी आवश्यकता के बारे में भी जानकारी ली।
इस मौके पर विभिन्न ग्राम पंचायतों तलेटी, जाम्बुडी, उपलाखेजड़ा निचलागढ़, देलदर इत्यादि ग्राम पंचायतों में बनाई गई निगरानी समिति के सदस्यो से भी मुलाकात कर कोविड-19 के तहत सुरक्षा उपायो की जानकारी दी ताकि ग्राम समिति के माध्यम से आमजन तक जागरूकता हो सके। ग्रामीणों से रूबरू होते हुए अन्य पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। देलदर ग्राम पंचायत में भाखर क्षेत्र के लोगों द्वारा बैंक से राशि प्राप्त करने के बारे में जानकारी प्राप्त कर बैंक बी.सी के बारे में जानकारी प्राप्त की। ताकि किसी भी आमजन को परेशानी ना हो। इस दौरान उपखंड अधिकारी रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्षक प्रवीन सैन, तहसीलदार दिनेश आर्य, विकास अधिकारी शैलेन्द्र जोशी, सी.एम.एच.ओ. राजेश परमार, बी.सी.एम.ओ. डॉ. गौतम मौरारका आदि उपस्थित थे।