कोरोना योद्धाओं का ब्रिलियंट साइन्स एकेडमी करेगी सम्मान
सेवा भारती रिपोर्टर एस.कुमार
जोधपुर। कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जोधपुर कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित ब्रिलियंट साइन्स एकेडमी ने अनूठी घोषणा की है। एकेडमी में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी, जिनके माता-पिता डॉक्टर, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस स्टाफ और पत्रकार के रूप में कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना फर्ज अदा कर रहे हैं, उनकी फीस नहीं ली जाएगी वर्तमान में ऐसे 16 बच्चे अध्ययनरत है। ऐसे विद्यार्थियों की फीस ही नहीं, पुस्तकें, कोर्स एवं अन्य अध्ययन सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। लॉकडाउन खुलने के बाद विद्यार्थियों के परिजनों का विशेष सम्मान किया जाएगा। कोरोना के खिलाफ जंग में यदि किसी योद्धा के साथ अनहोनी हो जाती है तो उनके बच्चों के आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च भी प्रबंधन वहन करेगा।
संस्था अध्यक्ष भंवर मालवीय ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में साहसी योद्धाओं ने अतुलनीय योगदान दिया है। ऐसे में इनका मनोबल बढ़ाना हमारा नैतिक दायित्व है। उनके मुताबिक ऐसी साहसी सेवाओं के लिए आम जनता इनकी ऋणी है। संस्थान के अध्यक्ष भंवर मालवीय ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में इन साहसी योद्धाओं का कार्य तो और भी मुश्किल है, क्योंकि इन योद्धाओं को अदृश्य दुश्मन से लडऩा पड़ रहा है। ऐसे में इनका मनोबल बढ़ाना और इनमें उत्साह का संचार करना समाज एवं सामाजिक संस्थाओं का पहला कत्र्तव्य है।