जिले में अब तक 3,455 होम आइसोलेशन किए

जोधपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु विदेश, अन्य राज्यों, अन्य जिलों से आए नागरिक व कोरोना पॉजिटिव मरीजो को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन के लिए पाबन्द किया जा रहा है।सीएमएचओ डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि सर्वे के दौरान स्क्रीनिंग में सामान्य सर्दी जुखाम व खांसी (आईएलआई) के मरीज जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो, जो हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, किडनी आदि की मरीज हो उन्हें भी एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। डॉ. मण्डा में बताया कि अब तक जोधपुर जिले में 3,455 घरों को होम आइसोलेशन की श्रेणी में रखा गया है, इन घरों पर नियमानुसार चेतावनी स्वरूप होम आइसोलेशन का नोटिस चस्पा कर उक्त मकान मालिक को पाबन्ध किया गया है। होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित निगरानी हेतु राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीमों के साथ ही खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य दलों द्वारा मोनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को 62, 7 अप्रैल को 127 व 8 अप्रैल को अभी तक 75 सेम्पल लिए गए। साठ वर्ष से ऊपर क्रोनिक डिजीज व गर्भवती महिलाओं के आईएलआई, 60 वर्ष से उपर के क्रोनिक डिजीज कोई भी उम्र के आईएलआई, 60 वर्ष से उपर व क्रोनिक डिजीज या गर्भवती महिलाओं के गत 15 दिन में आईएलआई, सेम्पल, क्रोनिक डिजीज, 60 वर्ष से उपर के सेम्पल ले रहे है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button